आसमानी बिजली गिरने से मजदूर की मौत

हरियाणा राज्य के गांव ड़िखल में तुड़ी बनाने वाली मशीन पर मजदूरी करने के लिए गए दिड़बा के मजदूर रणधीर सिंह की आसमानी बिजली की चपेट में आने के कारण मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:31 PM (IST)
आसमानी बिजली गिरने से मजदूर की मौत
आसमानी बिजली गिरने से मजदूर की मौत

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

हरियाणा राज्य के गांव ड़िखल में तुड़ी बनाने वाली मशीन पर मजदूरी करने के लिए गए दिड़बा के मजदूर रणधीर सिंह की आसमानी बिजली की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। 39 वर्षीय रणधीर सिंह पुत्र मिश्रा सिंह हरियाणा में तुड़ी बनाने की मशीन पर मजदूरी के लिए गया था। मृतक के रिश्तेदार बलिहार सिंह ने बताया कि उसका मामा रणधीर सिंह घर पर अकेला ही कमाने वाला था। वह एक लड़का व लड़की का पिता था। दोनों बच्चे भी मानसिक तौर पर तंदरुस्त नहीं हैं। गांव ड़िखल में अचानक काम करते हुए आसमानी बिजली गिरने से रणधीर सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिवार के लिए आर्थिक मदद की सरकार से मांग की।

chat bot
आपका साथी