सीधी अदायगी व लैंड मैपिग के कारण किसानों व आढ़तियों की समस्याएं बढ़ीं

आढ़ती एसोसिएशन पंजाब ने सीधी अदायगी व लैंड मैपिग के कारण आ रही समस्या से निजात पाने के लिए राजनीतिक दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:24 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:24 PM (IST)
सीधी अदायगी व लैंड मैपिग के कारण किसानों व आढ़तियों की समस्याएं बढ़ीं
सीधी अदायगी व लैंड मैपिग के कारण किसानों व आढ़तियों की समस्याएं बढ़ीं

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : आढ़ती एसोसिएशन पंजाब ने सीधी अदायगी व लैंड मैपिग के कारण आ रही समस्या से निजात पाने के लिए राजनीतिक दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बुधवार को स्थानीय ग्रीन लान होटल में आढ़तियों द्वारा बैठक करके 7 जनवरी को सुखबीर सिंह बादल की सुनाम फेरी समय उनसे समय लेने के लिए शिअद के प्रत्याशी बलदेव सिंह मान से बैठक की गई।

बलदेव मान ने कहा कि वह गांवों में जाते हैं तो किसान भी नए अदायगी सिस्टम और लैंड लैपिग से बहुत परेशान हैं। आढ़तियों से किसान को फसल के पैसे जल्द मिलते हैं लेकिन अब बैंकों में सीजन समय बेहद भीड़ भी हो जाती है जिस कारण बिना वजह किसानों को चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि शिअद की दस साल सरकार समय आढ़ती व किसान रिश्ता मजबूत हुआ था। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि आढ़तियों व किसानों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष रविदर सिंह चीमा, प्रांतीय सलाहकार कृष्ण अग्रवाल, प्रांतीय सचिव रमेश कुमार मेशी, कुलदीप सिंह भैणी, ज्ञान चंद, कुलदीप सिंह जग्गी, प्रवीन कौशिक, पवन कुमार नागरा, राम सिंह संधे, रिकू जिदल, मनजीत सिंह, राजिदर कुमार बिगड़वाल, प्रितपाल खीपला, चंचल कांसल, ईशवर कुमारर, विनरजीत सिंह गोल्डी, एडवोकेट हरप्रीत सिंह हंझरा, खुशपाल सिंह बीरकलां मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी