पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डा. विक्रम शर्मा का निधन

श्री गुरु नानक देव डेंटल कालेज के चेयरमैन पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डा. विक्रम शर्मा का जयपुर में निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:29 PM (IST)
पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डा. विक्रम शर्मा का निधन
पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डा. विक्रम शर्मा का निधन

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : श्री गुरु नानक देव डेंटल कालेज के चेयरमैन, पंजाब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डा. विक्रम शर्मा का जयपुर में निधन हो गया। स्थानीय सीतासर मंदिर के पास श्मशानघाट में कोविड 19 का ध्यान रखते हुए उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे डा. ईशान शर्मा ने किया। शहर निवासियों ने डा. विक्रम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी मौत पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिदर सिंह राजा, विधायक अमन अरोड़ा, पीए सरजीवन कुमार, अकाली दल के सीनियर नेता राविदर सिंह चीमा, विन्नरजीत सिंह गोल्डी, प्रदीप मैनन, नरिदरपाल शर्मा, प्रमोद कुमार, जयदेव शर्मा, सुनीता शर्मा, गोपाल शर्मा सहित धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुख जाहिर किया।

chat bot
आपका साथी