शहर में फैली गंदगी पर सियासत न करें: कांगड़ा

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में फैली गंदगी को लेकर सियासत शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 05:13 PM (IST)
शहर में फैली गंदगी पर सियासत न करें: कांगड़ा
शहर में फैली गंदगी पर सियासत न करें: कांगड़ा

जागरण संवाददाता, संगरूर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में फैली गंदगी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर साजन कांगड़ा ने कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला के हक में हा-दा-नारा मारते हुए कहा कि चुने हुए विधायकों व दूसरे नेताओं की लोगों की मुश्किलें हल करने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन भगवंत मान, अकाली दल व भाजपा इससे कोसो दूर हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला व हलका इंचार्ज शहरों में सफाई व्यवस्था को लेकर चितित हैं। वह सफाई कर्मियों से हड़ताल समाप्त करवाने हेतु मुख्यमंत्री से बार-बार बैठकें कर रहे हैं। दूसरी पार्टियां उक्त मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं।

chat bot
आपका साथी