लड़की पैदा होने की खुशी में लड्डू बांटे

अरोड़ा वेलफेयर सभा के सदस्य चंद्र प्रकाश कालड़ा के घर पोती ने जन्म लिया जिस पर सभा पदाधिकारियों द्वारा कालड़ा परिवार को बधाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 04:27 PM (IST)
लड़की पैदा होने की खुशी में लड्डू बांटे
लड़की पैदा होने की खुशी में लड्डू बांटे

जागरण संवाददाता, संगरूर

अरोड़ा वेलफेयर सभा के सदस्य चंद्र प्रकाश कालड़ा के घर पोती ने जन्म लिया, जिस पर सभा पदाधिकारियों द्वारा कालड़ा परिवार को बधाई दी गई। अरोड़ा वेलफेयर सभा के पदाधिकारीयों द्वारा शिवम चौंक में लड़की होने की खुशी में कालड़ा परिवार के साथ मिलकर लड्डू बांटे गए और खुशी का प्रकटावा किया गया। अध्यक्ष नरेश जुनेजा ने कहा कि यह कालड़ा परिवार द्वारा बहुत बड़ी पहल है कि जहां लोग लड़कियों को कोख में ही मार देते हैं, लड़के और लड़की में भेदभाव महसूस करते हैं, वहीं कालड़ा परिवार द्वारा लड्डू बांट कर समाज को बहुत बड़ा संदेश दिया है। सभा के सीनियर उपाध्यक्ष इंजीनियर पवन अहूजा, धर्म पाल मुलतानी, कैशियर जगदीश कालड़ा, के अलावा दविन्द्र गाबा, विनय मोहन गुलाटी, रिक्की बजाज, स्वर्ण सचदेवा, कुलदीप अहूजा, योगेश शर्मा, चन्द्र प्रकाश कालड़ा, सुनील कालड़ा, विनोद कालड़ा, कपिल कांत और जतिन कांत और पूरे कालड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी