सीनियर सिटीजन संस्था के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भंग

सीनियर सिटीजन भलाई संस्था संगरूर के पदाधिकारियों व सदस्यों की अहम बैठक प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य कार्यालय बनासर बाग में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:19 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:19 PM (IST)
सीनियर सिटीजन संस्था के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भंग
सीनियर सिटीजन संस्था के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भंग

जागरण संवाददाता, संगरूर

सीनियर सिटीजन भलाई संस्था संगरूर के पदाधिकारियों व सदस्यों की अहम बैठक प्रधान प्रो. सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य कार्यालय बनासर बाग में हुई। इसमें सरप्रस्त जगननाथ गोयल, गुरपाल सिंह, बलदेव सिंह, दलजीत जख्मी, ओपी कपिल, सीनियर उप प्रधान मलकीत खटड़ा, वरिदर गुप्ता शामिल हुए। सबसे पहले गत तीन वर्षों में दुनिया छोड़ चुके सदस्यों के लिए मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद महासचिव कुलदीप सिंह बागी द्वारा तीन वर्षों के दौरान किए कार्यों संबंधी जानकारी दी गई।

वित्त सचिव शक्ति मित्तल ने आमदन व खर्चे संबंधी हिसाब पेश किया। संस्था प्रधान सुरेश गुप्ता द्वारा तीन वर्ष की टर्म पूरी होने पर मौजूदा कार्यकारिणी भंग कर अपना इस्तीफा सरपरस्तों के हवाले किया गया। सीनियर सरप्रस्त जगननाथ गोयल ने कहा कि जल्द मुख्य सदस्यों से बातचीत कर चुनाव करवाएंगे। मीडिया सलाहकार राज कुमार अरोड़ा, गुरिदरजीत सिंह, सुधीर वालिया, सुरजीत सिंह, ओपी अरोड़ा, भुपिदर सिंह, बनारसी दास गुप्ता, कुसुम मघान, मघर सिंह, सुरिदर सोही, भारत भूषण, बलदेव गर्ग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी