भाविप की राज्य स्तरीय बैठक में प्रोजेक्टों पर चर्चा

भारत विकास परिषद पूर्व की राज्य स्तरीय बैठक अहमदगढ़ में ब्रांच प्रधान कुलविदर सिंह रछपाल सिंह अरुण शैली की अगुआई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 12:32 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 06:33 AM (IST)
भाविप की राज्य स्तरीय बैठक में प्रोजेक्टों पर चर्चा
भाविप की राज्य स्तरीय बैठक में प्रोजेक्टों पर चर्चा

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : भारत विकास परिषद पूर्व की राज्य स्तरीय बैठक अहमदगढ़ में ब्रांच प्रधान कुलविदर सिंह, रछपाल सिंह, अरुण शैली की अगुआई में हुई। बैठक में पंजाब पूर्व के रिजनल महासचिव हरिदर गुप्ता, पंजाब सरपरस्त नासर अली, सुशील सिगला, पंजाब पूर्व के प्रधान सोमनाथ शर्मा, स्टेट महिला प्रमुख डॉ. मीना कुमारी ने विशेष तौर पर शिरकत की। ज्योति प्रचंड करने की रस्म खत्री सभा महिला मंडल की प्रधान निधि नंद चहल ने साथियों सहित अदा की। पंजाब स्तरीय विकास परिषद की बैठक में मालेरकोटला, धूरी, अमरगढ़, बरनाला, लहरागागा, पटियाला, बस्सी पठाना, गोबिदगढ़ के अलावा 25 विभिन्न ब्रांचों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें हर ब्रांच द्वारा पिछले तीन माह का लेखा जोखा पेश किया गया व आने वाले समय में करवाए जाने वाले प्रोग्रामों की रूपरेखा पेश की। बैठक में पंजाब के रिजनल सचिव आर्गेनाइजेशन ने ब्रांचों से अपील की कि वह रक्तदान कैंप, पौधरोपण मुहिम व नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कड़े प्रयास करें। लगों की सेवा करना ही संस्था के मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर वकील बजिदर शर्मा, राजिदर गोयल, राज सिगला, बरिदर शर्मा, केके गुप्ता, देसराज शर्मा, रमेश गोयल, जगदीश गर्ग, प्रिसिपल विजय गोयल, पूर्ण चंद, हरी राम भारती, हरदीप कड़वल, संजय ढंड, दविदर सिंह, विजय वर्मा, रूपिदर बोड़हाई, दविदर सिंह, कपिल शर्मा, जसपाल शर्मा, दविदर सिंह छपार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी