यूथ कांग्रेस इंचार्ज ने विधानसभा चुनावों के लिए वर्करों से किया मंथन

पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज व आल इंडिया यूथ कांग्रेस सचिव मुकेश कुमार संगरूर द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत विभिन्न विधानसभा हलकों में जाकर जिला यूथ कांग्रेस से बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:33 PM (IST)
यूथ कांग्रेस इंचार्ज ने विधानसभा चुनावों के लिए वर्करों से किया मंथन
यूथ कांग्रेस इंचार्ज ने विधानसभा चुनावों के लिए वर्करों से किया मंथन

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज व आल इंडिया यूथ कांग्रेस सचिव मुकेश कुमार संगरूर द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत विभिन्न विधानसभा हलकों में जाकर जिला यूथ कांग्रेस से बैठक की गई। उन्होंने पार्टी वर्करों से मिलकर चुनाव की तैयारी हेतु विचार विमर्श किए। इसके बाद मुकेश कुमार पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस कोआर्डिनेटर प्रितपाल कौर बडला की रिहायश पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु भलाई स्कीमें चला रही है। इसमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर, शगुन स्कीम में बढोतरी, पेंशन में बढ़ोतरी आदि शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि पार्टी की मजबूती के लिए इन स्कीमों को लोगों के घर तक पहुंचाया जाए। अंत में बडला द्वारा पंजाब इंचार्ज मुकेश कुमार को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। जिला प्रधान गोबिदर खंगूड़ा, उपप्रधान मिट्ठू लड्डा, महासचिव नरपत सिंह, संगरूर यूथ प्रधान बलजोत व हरमनदीप सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी