महाराजा अग्रसेन की जयंती सात अक्टूबर को मनाई जाएगी

अग्रवाल सभा की बैठक अध्यक्ष प्रेम गुप्ता व प्रमुख सरपरस्त घनश्याम कांसल के नेतृत्व में पुरानी अनाज मंडी में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 05:24 PM (IST)
महाराजा अग्रसेन की जयंती सात अक्टूबर को मनाई जाएगी
महाराजा अग्रसेन की जयंती सात अक्टूबर को मनाई जाएगी

- संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : अग्रवाल सभा की बैठक अध्यक्ष प्रेम गुप्ता व प्रमुख सरपरस्त घनश्याम कांसल के नेतृत्व में पुरानी अनाज मंडी में हुई। इसमें अग्रवाल समाज को एकजुट करके मजबूती प्रदान करने के एजेंडे पर विचार चर्चा की गई। घनश्याम कांसल ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सभी का सहयोग लिया जाए। समाज में कुछ अनावश्यक परंपराएं अब बोझ से कम नहीं हैं, जिनके अब कोई मायने नहीं रह गए हैं। कांसल ने कहाकि महाराजा अग्रसेन की जयंती सात अक्तूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह में अग्रवाल समाज के होनहार छात्रों का सम्मान किया जाएगा। वहीं अन्य क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली शख्सियतों का सम्मान होगा। बैठक में कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें राजीव गर्ग को सभा का प्रवक्ता, शक्ति गर्ग को सीनियर उपाध्यक्ष और तरुण बांसल को सरपरस्त बनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन संजय गोयल, अशोक कांसल, राजिदर गर्ग, चेयरमैन मुनीष सोनी, अमित अग्रवाल, शशी बाला, सोनिया गर्ग आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी