धन्ना सिंह बने गुरुद्वारा भगत रविदास समिति के अध्यक्ष

स्थानीय गुरुद्वारा भगत रविदास संगत द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधन हेतु समिति का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:39 PM (IST)
धन्ना सिंह बने गुरुद्वारा भगत रविदास समिति के अध्यक्ष
धन्ना सिंह बने गुरुद्वारा भगत रविदास समिति के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : स्थानीय गुरुद्वारा भगत रविदास संगत द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधन हेतु समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से धन्ना सिंह को अध्यक्ष, निर्मल सिंह को सचिव और गगनदीप सिंह सेखा को खजांची नियुक्त किया। नए सदस्यों ने संगत को आश्वासन दिलाया कि वह गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध पूरी ईमानदारी से चलाएंगे। संगत की श्रद्धा व जरूरतों को पहल के आधार पर देखा जाएगा। वार्ड नंबर एक की पार्षद जसविदर कौर, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद नवजोत कौर की ओर से नवनिर्वाचित कमेटी को सम्मानित किया गया। गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजिदर सिंह, दर्शन सिंह, डा. परमिदर सिंह, जीवन सिंह, बबलू सेखा, अवतार सिंह, मोहन सिंह, गुरशरण सिंह, विक्की सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी