दिल्ली आंदोलन में भाग लेने के लिए मुलाजिम रवाना

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने हेतु मुलाजिमों का काफिला संगरूर से दिल्ली रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:45 PM (IST)
दिल्ली आंदोलन में भाग लेने के लिए मुलाजिम रवाना
दिल्ली आंदोलन में भाग लेने के लिए मुलाजिम रवाना

जागरण संवाददाता, संगरूर

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने हेतु मुलाजिमों का काफिला संगरूर से दिल्ली रवाना हुआ। यह काफिला 14 अप्रैल तक वहां रहेगा। डीएमएफ के नेता गुरबख्शीश बराड़ पूर्व महासचिव डीटीएफ पंजाब, हरजीत वालिया, गुरचरन अकोई, निर्भय सिंह, दलजीत सफीपुर, कुलदीप सिंह, मेघराज ने बताया कि उनके दोनों संगठन किसान संघर्ष की पूर्ण हिमायत करते हैं। किसानों को फंड के रूप में सहायता भी दी जा रही है। अब गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, जिसके लिए किसानों को वहां से वापस लौटना पड़ रहा है। जब तक कटाई चालू रहेगी तब तक किसानों के स्थान पर 11 अप्रैल से 10 मई तक संगठन के वर्कर दोनों बार्डरों पर मौजूद रहेंगे। मोर्चे में महिला अध्यापक भी शामिल होंगे। इस मौके रविदर दिड़बा, गुरदीप चीमां, मनदीप भुटाल, मनजीत लहरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी