मुख्यमंत्री चन्नी पर जातिसूचक टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से लेकर चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद ग्रहण करने तक के सफर में कई उताव चढ़ाव देखने को मिले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:08 PM (IST)
मुख्यमंत्री चन्नी पर जातिसूचक टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग
मुख्यमंत्री चन्नी पर जातिसूचक टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से लेकर चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद ग्रहण करने तक के सफर में कई उताव चढ़ाव देखने को मिले। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पसंद व नापसंद अब इंटरनेट मीडिया तक पहुंच गई है। एकतरफ जहां चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर दलित वर्ग में खुशी है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन पर तंज कस रहे हैं। फेसबुक अकाउंट पर उनके बारे में जातिसूचक कमेंट करने का मामला गरमा गया है। डीएसपी भवानीगढ़ को वाल्मीकि सभा के कार्यकर्ताओं ने गलत टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज करने के लिए दर्खास्त दी है।

सेंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया के राष्ट्रीय सीनियर उप प्रधान प्रगट सिंह गमी कल्याण व शमशेर बब्बू प्रधान ने बताया कि भवानीगढ़ से एक व्यक्ति व एक लड़की ने इंटरनेट मीडिया फेसबुक पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे बहुजन समाज में रोष पाया जा रहा है। प्रशासन से मांग की कि उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए व उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यदि ऐसा न हुआ तो आने वाले समय में सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। अमरजीत सिंह प्रधान वाल्मीकि भवन, गुरी मैहरा उपप्रधान वालमीकि भवन, गगन दास खजांची वाल्मीकि भवन, सुखपाल सिंह सेंटी, हैपी डीजे, अजय कुमार, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी