बीच रास्ते लगा टाहली का पेड़ काटने की मांग, लगाया धरना

खेतों को जाने वाले मुख्य रास्ते के बीचोबीच लगे पेड़ को काटने की मांग को लेकर किसानों ने जंगलात विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:22 PM (IST)
बीच रास्ते लगा टाहली का पेड़ काटने की मांग, लगाया धरना
बीच रास्ते लगा टाहली का पेड़ काटने की मांग, लगाया धरना

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर)

खेतों को जाने वाले मुख्य रास्ते के बीचोबीच लगे पेड़ को काटने की मांग को लेकर किसानों ने जंगलात विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर नारेबाजी की।

गांव के सरपंच सतवंत सिंह खंडेबाद ने बताया कि गांव खंडेबाद के खेतों को जाने वाले 15 फीट चौड़े रास्ते के बीच बड़ा-सा टाहली का पेड़ लगा हुआ है। इससे फसल की कटाई के समय कंबाइन व ट्रैक्टर-ट्रालियां ले जाते समय किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्हें दूसरे दूर के तंग कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। रास्ता कच्चा होने से बारिश के दिनों में मुश्किल बढ़ जाती है। कई बार जंगलात विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें धरना लगाना पड़ा है। मौके पर गुरतेज सिंह, सुखजीत सिंह नंबरदार, बलदेव सिंह, जगदेव सिंह सहित महिलाएं उपस्थित थीं। जंगलात अफसर हरविदर सिंह ने कहा कि पेड़ का जायजा लेने हेतु मुलाजिमों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके बाद डीएफओ संगरूर को पेड़ काटने की प्रवानगी हेतु पत्र लिखा जाएगा। अनुमति मिलते ही टाहली का पेड़ काटा जाएगा।

chat bot
आपका साथी