राजोआना की फांसी की सजा बरकरार रखने की मांग

संगरूर शिव सेना हिदुस्तान पंजाब प्रदेश के जिला शाखा संगरूर ने फांसी की सजा बरकारा रखने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:38 PM (IST)
राजोआना की फांसी की सजा बरकरार रखने की मांग
राजोआना की फांसी की सजा बरकरार रखने की मांग

जागरण संवादददाता, संगरूर

शिव सेना हिदुस्तान पंजाब प्रदेश के जिला शाखा संगरूर ने डीसी संगरूर घनश्याम थोरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर बब्बर खालसा के आतंकवादी व भूतपूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल मामले में सजा भुगत रहे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। पंजाब इंचार्ज हिदुस्तान विद्यार्थी सेना प्रदीप वर्मा शाखा शिव सेना हिदुस्तान, पंजाब प्रधान हिदुस्तान मेला सेना शाखा शिव सेना हिदुस्तान राजवीर कौर वर्मा ने डीसी को ज्ञापन दिया। राजवीर कौर वर्मा बताया की पार्टी पंजाब भर में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांग कर रही है कि लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री के कातिल की फांसी की सजा किसी भी हालत में उम्रकैद में नहीं बदली जानी चाहिए, विशेष करके जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी पर चलने की बात कह रहे हैं। पार्टी के वफद में जिला संगरूर महिला प्रधान सुमन साहनी, अंग्रेज कौर जिला संगरूर महिला यूथ प्रधान हिदुस्तान महिला सेना, जिला संगरूर महिला संयोजक हिदुस्तान महिला सेना शशि कांगड़ा, नवजोत कौर, विश्वजीत शर्मा, रेनू बांसल सुनाम शहरी महिला प्रधान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी