फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाकर दिया जाए मुआवजा : ढींडसा

किसानों व आम लोगों के हो रहे नुकसान व घग्गर दरिया के किनारे की मजबूती का शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींडसा ने जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:23 PM (IST)
फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाकर दिया जाए मुआवजा : ढींडसा
फसलों के नुकसान की गिरदावरी करवाकर दिया जाए मुआवजा : ढींडसा

संवाद सूत्र, मूनक (संगरूर) : किसानों व आम लोगों के हो रहे नुकसान व घग्गर दरिया के किनारे की मजबूती का शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री परमिदर सिंह ढींडसा ने जायजा लिया। ढींडसा ने कहा कि बरसात के सीजन में घग्गर दरिया से किसानों की फसलों का नुकसान होता है। ऐसे में कांग्रेस सरकार को चाहिए कि नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय दरिया के साथ वाले गांव की पंचायतों को अलग से फंड जारी होते थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने गत चार वर्षों से एक भी फंड मुहैया नहीं करवाया। इससे लोगों का नुकसान हो रहा है। सरकार द्वारा जारी किए नरेगा फंड संबंधी कहा कि बीडीओ कार्यालय मूनक द्वारा दरिया के फंड को खुर्दबुर्द किया जाता है, जिसे उन्होंने विधानसभा में उठाया था। इस मौके पर दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रामपाल सुर्जन भैणी, भीम सैन, सरपंच घमूरघाट प्यारा सिंह, पूर्व नगर पंचायत प्रधान भीमसैन, पूर्व चेयरमैन सतपाल सिंह, चमकौर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी