दलजीत सिंह जख्मी को किया सम्मानित

संगरूर सीनियर सिटीजन भलाई संस्था द्वारा स्थानीय बनासर बाग के मुख्य कार्यालय में सरपरस्त जगननाथ गोयल गुरपाल सिंह बलदेव सिंह गोसल व ओपी कपिल के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी व खत्री सभा पंजाब के प्रधान दलजीत जख्मी को दोबारा खत्री सभा पंजाब का प्रधान बनने पर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 06:13 PM (IST)
दलजीत सिंह जख्मी को किया सम्मानित
दलजीत सिंह जख्मी को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, संगरूर

संगरूर सीनियर सिटीजन भलाई संस्था द्वारा स्थानीय बनासर बाग के मुख्य कार्यालय में सरपरस्त जगननाथ गोयल, गुरपाल सिंह, बलदेव सिंह गोसल व ओपी कपिल के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी व खत्री सभा पंजाब के प्रधान दलजीत जख्मी को दोबारा खत्री सभा पंजाब का प्रधान बनने पर सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंह बागी, राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि जख्मी द्वारा कोविड महामारी के चलते जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। मलकीत सिंह आदि सदस्यों द्वारा पंजाब सरकार से मांग की कि जख्मी को खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड पंजाब का चेयरमैन बनाया जाए। बलदेव कृष्ण गर्ग, मघर सिंह, गुरिदरजीत सिंह, सुधीर वालिया, वरिदर गुप्ता, पाला मल्ल, मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी