नेता जी के जन्मदिन पर निकाली जाएगी बाइक रैली

संगरूर जिला यूथ कांग्रेस संगरूर की प्रथम बैठक जिला प्रधान गोबिदर सिंह खंगूड़ा के नेतृत्व बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:22 PM (IST)
नेता जी के जन्मदिन पर निकाली जाएगी बाइक रैली
नेता जी के जन्मदिन पर निकाली जाएगी बाइक रैली

जागरण संवाददाता, संगरूर : जिला यूथ कांग्रेस संगरूर की पहली बैठक जिला प्रधान गोबिदर सिंह खंगूड़ा के नेतृत्व में रेस्ट हाउस में हुई। बैठक में जिला इंचार्ज व प्रांतीय सचिव हरदीप सिंह दीप टिवाणा व पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव पुष्विदर सिंह गुरु ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ कांग्रेस द्वारा 23 जनवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा मोहाली से खटकल कलां तक नेता सुभाष चंद्र के जन्मदिन पर सीएए के खिलाफ संविधान बचाओ मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इसमें जिले के बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के वर्कर शामिल होगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। टिवाणा व खंगूड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय किए वादे पूरे किए हैं। यूथ कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर प्रत्येक घर तक प्रचार करेगी। जिला प्रधान गोबिदर खंगूड़ा ने कहा कि जल्द ही वह जिले के सभी विधानसभा का दौरा कर वर्करों को लामबंद करेंगे। इस मौके जिला उपप्रधान बलविदर कुमार, अराधना जिला महासचिव नरपत सिंह, सुखविदर कौर धूरी, गगनदीप सिंह के अलावा विधानसभा प्रधानों में साजन कांगड़ा संगरूर, परमिदर सिंह सुनाम, शेरविदर सिंह, मोहम्मद नाजीर मालेरकोटला, प्रितपाल सिंह अमरगढ़, पुष्विदर सिंह लहरागागा व रनदीप सिंह उपप्रधान अमरगढ़, बब्बू बलजोत उपप्रधान संगरूर के अलावा यूथ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी