सभ्याचारक प्रोग्राम में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

रायल फोक आर्ट क्लब संगरूर व नेहरू युवक केंद्र भारत सरकार द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पंजाबी फोकलोर फेस्टिवल-2021 होटल मोती महल संगरूर में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:03 PM (IST)
सभ्याचारक प्रोग्राम में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
सभ्याचारक प्रोग्राम में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, संगरूर

रायल फोक आर्ट क्लब संगरूर व नेहरू युवक केंद्र भारत सरकार द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पंजाबी फोकलोर फेस्टिवल-2021 होटल मोती महल संगरूर में करवाया गया। इसकी शुरुआत सोनिया रानी व रविदर सिंह द्वारा शमां रोशन करके की गई। उसके बाद रायल फोक डांस अकादमी के 55 आर्टिस्ट छात्रों ने हिस्सा लेकर विभिन्न पंजाबी लोक नाच पेश किए। समागम के दौरान थियेटर कलाकार जसविदर सिंह गिल व उनकी टीम द्वारा अपने हास्य ढंग से दर्शकों का मनोरंजन कर कोरोना से बचने व सरकार की हिदायतों को पेश किया। मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए जिला यूथ अफसर नेहरू युवक केंद्र संगरूर अंजली चौधरी ने कहा कि पंजाबी विरसे से जोड़ने हेतु ऐसे प्रोग्राम कड़ी का काम करते हैं। आखिर में उन्होंने प्रोग्राम पेश करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब प्रधान हरप्रीत सिंह ने मुख्य मेहमान व अन्य गणमान्यों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी