सीता देवी बनी स्टेट पेंशनर स्त्री विग की प्रधान

सावन माह मनाते हुए स्टेट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एमएंडए जिला संगरूर द्वारा पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में सभ्याचारक व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:54 PM (IST)
सीता देवी बनी स्टेट पेंशनर स्त्री विग की प्रधान
सीता देवी बनी स्टेट पेंशनर स्त्री विग की प्रधान

जागरण संवाददाता, संगरूर

सावन माह मनाते हुए स्टेट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एमएंडए जिला संगरूर द्वारा पेंशनर नेता राज कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में सभ्याचारक व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला पेंशनर भवन तहसील परिसर में हुए समागम में विशेष तौर पर जिला चेयरमैन रविदर सिंह गुडु, जिला प्रधान जसवीर सिंह खालसा, सीनियर उप प्रधान करनैल सिंह सेखों, डा. मनमोहन सिंह, मास्टर राम सरूप अलीशेर, प्रबंधकीय सचिव सुरिदर सिंह सोढी, सचिव तिलक राज शामिल हुए। इससे पहले शहीद उधम सिंह को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अरोड़ा ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभ्याचारक समागम की शुरुआत प्यारा सिंह, बलदेव सिंह, जनकराज जोशी, आरएल पांधी द्वारा गीत व विचार पेश कर की गई। सीता देवी, मंजूला डल्ला, जसपाल कौर, जसमीत कौर, कृष्णा देवी, अंजना रानी, बलविदर कौर, कमलेश रानी व सुरिदर कौर द्वारा सावन माह के महत्व पर विचार पेश किए। समागम के पश्चात स्टेट पेंशनर स्त्री विग का गठन किया गया जिसमें सीता देवी को प्रधान, उषा सचदेवा महासचिव व मंजूला डल्ला को उप प्रधान नियुक्त किया गया। राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि स्त्री विग द्वारा पेंशनर महिलाओं की समस्याएं हल की जाएंगी। आखिर में हुए सम्मान समारोह दौरान सीता देवी व मास्टर प्रीतम सिंह को जन्मदिन पर सम्मानित किया गया। सदस्यों को तुलसी के पौधे बांटे गए। मौके पर सुरिदर गुप्ता, बलदेव रत्न, दर्शन सिंह, गिरधारी लाल, सुरिदरपाल सिदकी, सीताराम, भूषण कुमार व विभिन्न विभागों से सेवा निवृत हुए अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी