दो ही बच्चों के जन्म को पहल दें दंपती : डॉ. तेजिदर

संगरूर सिविल सर्जन संगरूर डॉ. गुरिदरबीर सिंह के निर्देश व सीनियर मेडिकल अफसर ने बैठक जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
दो ही बच्चों के जन्म को पहल दें दंपती : डॉ. तेजिदर
दो ही बच्चों के जन्म को पहल दें दंपती : डॉ. तेजिदर

जागरण संवाददाता, संगरूर :

सिविल सर्जन संगरूर डॉ. गुरिदरबीर सिंह के निर्देश व सीनियर मेडिकल अफसर पीएचसी कोहरियां डॉ. तेजिदर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। डॉ. तेजिदर सिंह ने कहा कि सेहत व परिवार भलाई पंजाब द्वारा राज्य में 11 से 24 जुलाई तक आबादी पखवाड़ा मनाया जाता है। देश में आबादी बढ़ना चिता का विषय है, क्योंकि आबादी बढ़ने से देश के के पानी, अनाज व अन्य रोजना की चीजों की कमी होगी। आबादी पर काबू पाने के लिए लड़की व लड़के की सही आयु में शादी करनी चाहिए। बच्चों में करीब तीन वर्ष का अंतराल रखना चाहिए। केवल दो बच्चों को ही पहल देनी चाहिए। ब्लॉक एजुकेटर नरिदरपाल सिंह ने कहा कि 1989 से विश्व आबादी दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को आबादी संबंधी जानकारी दी जाती है। इस समय विश्व की कुल आबादी 7.8 बिलियन यानि कि 780 करोड़ है। चीन सबसे अधिक आबादी वाली देश है, जबकि भारत दूसरे नंबर पर आता है। एलएलवी दर्शन कौर ने कहा कि शादी के बाद पत्नी-पति को परिवार की योजनाबंदी करनी चाहिए। उन्होंने परिवार भलाई के नए तरीकों छाया गोली, अंतरा टीका व दस वर्षीय कापर टी अपनाने पर जोर दिया। वहीं कंपलीट फैमिली वाले परिवारों को नलबंदी व नसबंदी करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, वीर सिंह, गुरदीप सिंह, निंदर कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी