महिलाओं को जागरूक कर रहा सखी वन स्टॉप सेंटर

सामाजिक सुरक्षा व स्त्री तथा बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा शुरू की सखी वन स्टॉप सेंटर स्कीम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां भवानीगढ़ में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:37 PM (IST)
महिलाओं को जागरूक कर रहा सखी वन स्टॉप सेंटर
महिलाओं को जागरूक कर रहा सखी वन स्टॉप सेंटर

जागरण संवाददाता, संगरूर

सामाजिक सुरक्षा व स्त्री तथा बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा शुरू की सखी वन स्टॉप सेंटर स्कीम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां भवानीगढ़ में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। काउंसलर सलमा द्वारा महिलाओं को सेंटर द्वारा दी जा रही सुविधाओं संबंधी जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि सेंटर का मुख्य मकसद महिलाओं को समाज में सुरक्षा प्रदान करना है। स्कीम के तहत किसी भी हिसा की शिकार महिला को डाक्टरी सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता दी जाती है। वहीं मानसिक तौर पर असंतुलित महिला को अस्थाई रिहायश प्रदान की जाती है। सखी वन सेंटर संगरूर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी लड़की से छेड़खानी होने पर वह सेंटर पर आकर मदद ले सकती है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। प्रिसिपल नीरज सूद व स्कूल स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी