अहमदगढ़ के विकास के लिए पार्षद हुए एकजुट

अहमदगढ़ नगर परिषद के नवनिवर्चित पार्षदों ने शहर के विकास को लेकर बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:22 PM (IST)
अहमदगढ़ के विकास के लिए पार्षद हुए एकजुट
अहमदगढ़ के विकास के लिए पार्षद हुए एकजुट

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : अहमदगढ़ नगर परिषद के नवनिवर्चित पार्षदों ने शहर के विकास को लेकर बैठक की। बैठक में विभिन्न दलों के पार्षदों ने भाग लिया। उन्होंने तय किया कि वह किसी भी पार्टी से संबंध रखते हों लेकिन शहर के विकास के लिए हमेशा साथ रहेंगे। सभी अपने-अपने वार्डों में विकास के लिए वचनबद्ध हैं। एक-दूसरे पार्षद की जरूरत पड़ने पर हमेशा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद किट्टू थापर, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, संजय सूद, जसविदर सिंह सोढ़ी, राकेश शाही, विक्की, हरिदत्त आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी