ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी

संवाद सूत्र लहरागागा (संगरूर) ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:31 PM (IST)
ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी
ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी

संवाद सूत्र, लहरागागा (संगरूर) : महामारी ने पंजाब में पैर पसारे हैं, तब से क्षेत्र के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा व तेल चोरी होने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। गांव गंढूआ में गत रात एक गरीब किसान के खेत से ट्रांसफार्मर का तांबा व तेल चोरी हो गया हैं। किसान दर्शन सिंह ने बताया कि उसके खेत में सोलह वाट का ट्रांसफार्मर है। गत देर रात कुछ अज्ञात नौजवान ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसका कीमती तांबा व तेल चोरी कर ले गए हैं। इस समय धान को दो या तीन दिन के बाद पानी देना पड़ता हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर बेकार होने से अब यह संभव नहीं है। किसान ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर या सैकेंड हैड ट्रांसफार्मर लेने हेतु की जाने वाली कार्रवाई में कई दिन लग जाते हैं। तब तक धान की फसल बुरी तरह से प्रभावित होगी। किसान ने पावरकाम शहरी एसडीओ लहरा से नया ट्रांसफार्मर जल्द रखने की मांग की हैं, ताकि समय पर धान को पानी लगाया जा सके। उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल आरंभ कर दी।

chat bot
आपका साथी