ठेकेदारी व पार्ट टाइम कर्मियों को पक्का किया जाए : कांगड़ा

पंजाब सरकार ने चुनाव के समय राज्य के विभिन्न विभागों में ठेकेदारी पार्ट टाइम व कांट्रैक्ट के तौर पर सेवाएं निभा रहे सभी कर्मियों को सरकार बनने पर पक्का करने का वादा किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:05 PM (IST)
ठेकेदारी व पार्ट टाइम कर्मियों को पक्का किया जाए : कांगड़ा
ठेकेदारी व पार्ट टाइम कर्मियों को पक्का किया जाए : कांगड़ा

जागरण संवाददाता, संगरूर

पंजाब सरकार ने चुनाव के समय राज्य के विभिन्न विभागों में ठेकेदारी, पार्ट टाइम व कांट्रैक्ट के तौर पर सेवाएं निभा रहे सभी कर्मियों को सरकार बनने पर पक्का करने का वादा किया था। सरकार बनाने में अनुसूचित समाज ने बड़ा रोल अदा किया था। यह बातें दलित वेल्फेयर संगठन पंजाब के राज्य प्रधान दर्शन सिंह कांगड़ा ने डा. बलवंत सिंह के निवास पर बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते उन्हें व सीवरमैनों को पक्का करने पर मोहर लगा दी है, लेकिन अभी भी राज्य के बहुत से कच्चे कर्मचारी बाकी हैं, जिन्हें पक्का किया जाना चाहिए। कांगड़ा ने कहा कि सफाई सेवकों को पक्का करवाने में दर्जा कैबिनेट मंत्री पंजाब डा. राज कुमार वेरका का बहुत बड़ा हाथ है। वह दूसरे बाकी पंजाब राज पावरकाम, सिविल अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों, जिला प्रबंधकीय कंप्लेक्स, वाटर सप्लाई सैनिटेशन सहित कई छोटे विभागों में मामूली वेतन पर काम करने वाले ठेकेदारी सिस्टम, पार्ट टाइम व कांट्रैक्ट कर्मियों को पक्का करवाने के लिए डा. राज कुमार वेरका से जल्द मुलाकात करेंगे। दर्शन सिंह सरपंच नमोल, गुरदास सिंह, कुलबीर सिंह, तारा सिंह, सरबजीत सिंह, प्यारा सिंह, गुरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी