आसरा ग्रुप में मनाया संविधान दिवस

आसरा ग्रुप में सेमिनार आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। इसकी प्रधानगी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे अमरिदर सिंह टिवाणा पीसीएस एसडीएम भवानीगढ़ ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:30 PM (IST)
आसरा ग्रुप में मनाया संविधान दिवस
आसरा ग्रुप में मनाया संविधान दिवस

जागरण संवाददाता, संगरूर : आसरा ग्रुप में सेमिनार आयोजित कर संविधान दिवस मनाया गया। इसकी प्रधानगी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे अमरिदर सिंह टिवाणा पीसीएस, एसडीएम भवानीगढ़ ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रिसिपल बीएल गोहल ने आए मेहमानों का स्वागत करके की। मुख्य मेहमान ने भाषण दौरान कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अस्तित्व में आया था। इसकी रक्षा करना, पर्यावरण बचाना, इतिहासिक बिल्डिगों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक फर्ज बनता है। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन डा. आरके गोयल व एमडी डा. केशव गोयल ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। छात्रों को देश की अखंडता, एकता व आपसी भाइचारक सांझ बनाकर रखने को प्रेरित किया। मौके पर समूह स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी