आपरेशन क्लीन के जरिए किसान आंदोलन खत्म करने की साजिश

संयुक्त किसान मोर्चे के न्यौते पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के संगरूर ब्लाक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल के नेतृत्व में खेड़ी पंप व बीजेपी के सीनियर नेता सतवंत सिंह पूनिया के संगरूर रिहायश के समक्ष लगा धरना लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 06:56 PM (IST)
आपरेशन क्लीन के जरिए किसान आंदोलन खत्म करने की साजिश
आपरेशन क्लीन के जरिए किसान आंदोलन खत्म करने की साजिश

संवाद सूत्र, संगरूर

संयुक्त किसान मोर्चे के न्यौते पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के संगरूर ब्लाक प्रधान गोबिदर सिंह मंगवाल के नेतृत्व में खेड़ी पंप व बीजेपी के सीनियर नेता सतवंत सिंह पूनिया के संगरूर रिहायश के समक्ष लगा धरना लगातार जारी है।

किसानों को संबोधित करते हुए महासचिव गोबिदर सिंह बडरूखां, कार्यकारी महासचिव गुरदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को आपरेशन क्लीन की धमकियां देकर आंदोलन समाप्त करना चाहती है। किसानों को महामारी फैलने का कारण मानकर बदनाम किया जा रहा है। महामारी केवल वहीं है जहां किसान संघर्ष कर रहे हैं। बंगाल चुनाव में की जाने वाली रैलियों में किसी प्रकार का कोरोना नहीं है। ऐसा कर सरकार देश निवासियों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। सोमनाथ, कर्मजीत सिंह, सरूप चंद, अजीत सिंह, जरनैल सिंह, बूटा सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी