शहर के विकास में कांग्रेस सरकार फेल : झूंदा

संवाद सहयोगी अहमदगढ़ (संगरूर) शिरोमणि अकाली दल शहरी की एक बैठक प्रधान गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:46 PM (IST)
शहर के विकास में कांग्रेस सरकार फेल : झूंदा
शहर के विकास में कांग्रेस सरकार फेल : झूंदा

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : शिरोमणि अकाली दल शहरी की एक बैठक प्रधान गुरमीत सिंह उबी की प्रधानगी में हुई। बैठक में शिरोमणि अकाली दल जिला संगरूर के प्रधान व पूर्व विधायक इकबाल सिंह झूंदा ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि अहमदगढ़ का विकास करने में मौजूदा विधायक फेल हो चुका है। शहर में जो 9 कामों के बोर्ड लगाए गए है, उनमें से ज्यादातर अकाली दल की सरकार के समय 2016 में पास हो चुके थे। अकाली दल की सरकार ने अहमदगढ़ के विकास के लिए 21 करोड़ 56 लाख की ग्रांट जारी की थी, परंतु मौजूदा सरकार अहमदगढ़ के विकास के लिए फंड नही जारी कर पाई। कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी अकाली वर्करों पर झूठे पर्चे दर्ज करवा रही है। अकाली दल की सरकार आने पर इन पर्चों को रद करवाया जाएगा। त्योहारों के सीजन दौरान बाजारों में सीवरेज डालने का काम आरंभ करवा दिया है, जिसका दुकानदार द्वारा विरोध किया जा रहा है। सीवरेज डालने से दुकानदारों का धंधा बंद हो जाएगा। सीवरेज डालने का काम मार्च तक स्थगित किया जा सकता था। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन निर्मल सिंह, नवजोत सिंह ज्योति, अवतार सिंह जसल, त्रिलोचन सिंह चापड़ा, कुलवंत सिंह सोहल, निहाल सिंह उबी, इंद्रजीत सिंह कटोड़ा, मनी सेखा, अमन अफरीदी, अब्दुल हमीद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी