विकास कार्यों की बदौलत मिला कांग्रेस को बहुमत : गागा

आल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व इंचार्ज जम्मू-कश्मीर जगदेव गागा व राज्य सचिव सतनाम सत्ता ने पंजाब के वोटरों का कांग्रेस पार्टी के हक में वोट डालकर जीत दिलाने पर आभार प्रगट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 05:00 PM (IST)
विकास कार्यों की बदौलत मिला कांग्रेस को बहुमत : गागा
विकास कार्यों की बदौलत मिला कांग्रेस को बहुमत : गागा

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर)

आल इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व इंचार्ज जम्मू-कश्मीर जगदेव गागा व राज्य सचिव सतनाम सत्ता ने पंजाब के वोटरों का कांग्रेस पार्टी के हक में वोट डालकर जीत दिलाने पर आभार प्रगट किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सरकार द्वारा राज्य की भलाई हेतु किए गए विकास कार्यों की बदौलत मिली है। इसी विकास को देखते हुए जनता द्वारा नगर निगम, नगर कौंसिल व नगर पंचायत चुनाव में पूर्ण सहमति देकर कांग्रेस के हौसले को दोबारा बुलंद किया है। जसपाल सिंह प्रधान ट्रक यूनियन दिड़बा, जगसीर सिंह पूर्व चेयरमैन, सरपंच बलवीर सिंह, दारी नंबरदार, निर्मल दुल्लट, मनजीत कमालपुर, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी