सुनाम में आंखों का अस्पताल बनाने के लिए समिति बनाई

नेत्र बैंक समिति सुनाम की वर्ष 2021-2022 की पहली बैठक की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:12 PM (IST)
सुनाम में आंखों का अस्पताल बनाने के लिए समिति बनाई
सुनाम में आंखों का अस्पताल बनाने के लिए समिति बनाई

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : नेत्र बैंक समिति सुनाम की वर्ष 2021-2022 की पहली बैठक संस्था के अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में रॉयल स्पाइस में हुई। इसमें सेवा कार्यों की विस्तार से योजनाबंदी की गई है। सर्वसम्मति से संस्था को टैगलाइन दी गई। 'दो आपरेशन हर रोज' संस्था के सभी सदस्यों ने आंखों के आपरेशन की सेवा में विस्तार करने के लिए अपने विचार दिए। क्लब अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की आगामी 22 महीनों में माहवार लगने वाले आंखों के आपरेशन कैंपों को संस्था के 22 सदस्यों ने स्वेच्छा से स्पांसर किया। इनमें नगर कौंसिल प्रधान सुनाम निशान सिंह टोनी, जोगिदर सिंह शेखों, प्रितपाल सिंह हांड़ा चेयरमैन समिति, गुरचरण सिंह हरीका, ज्ञान सिंह संधे, एडवोकेट प्रवीन जैन, एडवोकेट सुभाष कुमार, एडवोकेट अनिल सिगला, भरपूर चंद, चरणदास गोयल, राकेश सिगला व राकेश जिदल (संयुक्त), गोपाल शर्मा, डा. पुनीत गोयल, नरेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष, धर्मपाल सोनी उप चेयरमैन, विक्रम गर्ग कोषाध्यक्ष, जगदीप भारद्वाज, प्रमोद कुमार नीटू महासचिव समिति, आरएन कांसल, विक्रम शर्मा, पवन चट्ठा शामिल हैं।

संस्था के महासचिव प्रमोद कुमार नीटू ने बताया कि संस्था ने इस साल के पहले ही महीने में 78 आपरेशन करवा कर इतिहास रचा है। नेत्र बैंक समिति सुनाम द्वारा आंखों का अस्पताल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसके लिए गुरचरण सिंह हरीका को चेयरमैन बनाया गया। ज्ञान सिंह संधे, मास्टर शाम लाल सिगला व सुरेश जैन को कमेटी सदस्य के रूप में लिया गया। बैठक में अन्य के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, दविदर पाल सिंह रिपी, गुरचरण सिंह हरीका, ज्ञान सिंह संधे, एडवोकेट प्रवीण जैन, एडवोकेट सुभाष गोयल, एडवोकेट अनिल सिगला, संस्था के महासचिव प्रमोद कुमार नीटू, कोषाध्यक्ष विक्रम गर्ग विक्की , उप चेयरमैन धर्मपाल सोनी, शिव जैन, चरणदास गोयल, राकेश जिदल, मनोहर लाल अरोड़ा, राकेश सिगला, डाक्टर सोमनाथ शर्मा, डा पुनीत गोयल, मुकेश कुमार, पवन चट्टा, विक्रम कुमार, भरपूर चंद, पंकज जिदल, राकेश गर्ग, आरएन कांसल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी