पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन

भगत रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु रविदास कमेटी सारों की ओर से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:08 PM (IST)
पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन
पांच प्यारों की अगुआई में निकाला नगर कीर्तन

संवाद सूत्र, संगरूर

भगत रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु रविदास कमेटी सारों की ओर से पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर पालकी में सुशोभित कर विभिन्न बाजारों व गांवों की फेरी लगाई गई। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई व शबद गायन कर सेवा निभाई।

कमेटी प्रधान जगतार सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गांव सारों से शुरू होकर बालियां, रूपाहेड़ी, नानकपुरा, नानकियाना साहिब, थलेस, अकोई साहिब से होता हुआ गुजरा, जो वापस सारों जाकर समाप्त हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का प्रबंध किया गया। गांव के गणमान्यों द्वारा पांच प्यारों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीरबल सिंह, सुखचैन सिंह, राजविदर सिंह, प्रगट सिंह, सरूप सिंह, गुरजंट सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी