नगर सुधार ट्रस्ट पारदर्शिता से करवा रहा विकास कार्य : गाबा

नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन नरेश गाबा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाए गए विकास कार्यों में उच्च क्वालिटी व पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM (IST)
नगर सुधार ट्रस्ट पारदर्शिता से करवा रहा विकास कार्य : गाबा
नगर सुधार ट्रस्ट पारदर्शिता से करवा रहा विकास कार्य : गाबा

जागरण संवाददाता, संगरूर : नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर के चेयरमैन नरेश गाबा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करवाए गए विकास कार्यों में उच्च क्वालिटी व पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया है। संगरूर हलके के विधायक व कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला की अगुआई में शहर निवासियों की मांग मुताबिक करोड़ों रुपये के काम बगैर किसी पक्षपात के करवाए जा चुके हैं। काम पूरा होने पर प्रत्येक ठेकेदार को फाइनल अदायगी चीफ इंजीनियर नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से बिल पास करने और सरकारी शर्तों मुताबिक काम के थर्ड पार्टी आडिट के बाद ही की जाती है। काम पूरा होने के बाद किसी भी ठेकेदार को पूरी अदायगी नहीं दी जाती। शर्त के मुताबिक लागत की बीस प्रतिशत रकम आरक्षित रखी जाती है। काम की गुणवत्ता ठीक न होने पर दो वर्षों के भीतर ठेकेदार को सुधार के लिए पाबंद किया जाता है। यदि किसी कार्य में लापरवाही दिखी, तो वह संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

chat bot
आपका साथी