सिटी जिमखाना क्लब ने की बैठक, दिसंबर में जाएंगे वृंदावन

सिटी जिमखाना व सुनाम स्पो‌र्ट्स एंड क्लचर की पहली बैठक क्लब के चेयरमैन घनश्याम कांसल व क्लब अध्यक्ष हरीश बांसल सोनू की अगुआई में एच नाइन में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:30 PM (IST)
सिटी जिमखाना क्लब ने की बैठक, दिसंबर में जाएंगे वृंदावन
सिटी जिमखाना क्लब ने की बैठक, दिसंबर में जाएंगे वृंदावन

संवाद सूत्र, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) : सिटी जिमखाना व सुनाम स्पो‌र्ट्स एंड क्लचर की पहली बैठक क्लब के चेयरमैन घनश्याम कांसल व क्लब अध्यक्ष हरीश बांसल सोनू की अगुआई में एच नाइन में हुई। क्लब के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर हरीश बांसल के नेतृत्व में संस्था के नए साल को आपसी मेलजोल से समाजसेवा को पूर्णरूप से समर्पित करने का एलान किया। घनश्याम कांसल ने नवनियुक्त प्रधान हरीश बांसल को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी, वहीं क्लब में शामिल आनरेरी सदस्य रिपा बड़वरिया का स्वागत भी किया।

घनश्याम कांसल ने दीपावली महोत्सव की कमान संभालने के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन के तौर पर आरएन कांसल के नाम का एलान किया, उनके साथ विकास गोयल, रोहित कुमार को चेयरमैन का नाम भी शामिल किया गया। क्लब अध्यक्ष हरीश बांसल ने बताया कि दिसंबर में जाने वाला धार्मिक पारिवारिक टूर श्री वृंदावन का रहेगा, जिसकी बतौर प्रकल्प चेयरमैन कार्यभार नवीन कुमार व राजीव कुमार मक्खन संयुक्त रूप से संभालेंगे। क्लब महासचिव नितिन गर्ग ने पंक्चुअल्टी अवार्ड के लिए सुरेश गर्ग नप्पी व सतपाल बांसल के नाम की घोषणा की। प्रेम गर्ग, भारत भूषण, प्रवीण गोयल, पुनीत मित्तल, चरण दास, करुण बांसल, चैरी गर्ग, विजय मोहन, रोबिन गर्ग, प्रो अश्विनी ़गोयल व नगरपार्षद सनी कांसल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी