नगर कौंसिल प्रधान को किया सम्मानित

स्थानीय मेन बाजार एसोसिएशन द्वारा संस्था के प्रधान राज हिद व हैपी जिदल की अगुआई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:07 PM (IST)
नगर कौंसिल प्रधान को किया सम्मानित
नगर कौंसिल प्रधान को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ (संगरूर) : स्थानीय मेन बाजार एसोसिएशन द्वारा संस्था के प्रधान राज हिद व हैपी जिदल की अगुआई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर कौंसिल के प्रधान विकास टंडन, सीनियर उपप्रधान कमलजीत सिंह उबी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। समागम में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधान राज हिद व हैपी जिदल ने कहा कि शहर में कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं। ऐसे में लोगों ने नगर कौंसिल प्रधान विकास टंडन से बहुत सी उम्मीदें लगा रखी हैं। उम्मीद है कि वह अधूरे पड़े कार्यों को सफलतापूर्वक जल्द निपटाएंगे। प्रधान विकास टंडन ने शहर निवासियों को आश्वासन दिलाया कि शहर के सभी कार्य बगैर भेदभाव के किए जाएंगे। किसी को शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। नवराज चीमा, अजय, विक्की भूटा, सुरिदर शर्मा, रूपिदर सिंह, बीटू दूबे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी