अफसर कालोनी पार्क में करवाए बच्चों के खेल मुकाबले

अफसर कालोनी पार्क कमेटी द्वारा कालोनी के बच्चों का चौथा खेल मुकाबला करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:31 PM (IST)
अफसर कालोनी पार्क में करवाए बच्चों के खेल मुकाबले
अफसर कालोनी पार्क में करवाए बच्चों के खेल मुकाबले

जागरण संवाददाता, संगरूर : अफसर कालोनी पार्क कमेटी द्वारा कालोनी के बच्चों का चौथा खेल मुकाबला करवाया गया। पार्क कमेटी के प्रधान मास्टर परमवेद, सरपरस्त सुरिदर सिंह व लेक्चरर कृष्ण सिंह ने कहा कि खेल करवाने का मकसद बच्चों का शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास करवाना है। मुकाबले में पैन पीकिग खेल में यशिका व केशव ने पहला, गैवी व आर्नव ने दूसरा स्थान लिया। लड़कियों की रिले दौड़ में मनरीत और लड़कों में गगन ने विजय हासिल की। गेंद कलेक्शन में लक्षदीप व लड़कियों में कशिश ने दूसरा, हैंकी पीकिग में विकास व नंदनी ने पहला, कार्ट व्हील जिम्नास्टिक में प्रमोद व गीतांश ने दूसरा, फ्राग दौड़ में रमनीक ने पहला व लक्षदीप ने दूसरा तथा इशान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पैन पीकिग में पहला स्थान लेने वाले यशिका व केशव, कार्ट व्हील में प्रदर्शन करने वाले प्रमोद और गीतांशु को आज्ञाकारी बच्चे बनने पर पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी प्रधान मास्टर परमवेद, खेल संचालक अमृतपाल कौर, सुनीता रानी, अमनदीप कौर, गुरतेज सिंह, परमपाल सिंह, पवन शर्मा, किरनदीप कौर, हरप्रीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी