घरों पर बैठे बच्चे आनलाइन तरीके से कर रहे निर्विघन पढ़ाई

सरकारी हाई स्कूल भुमसी के स्टाफ द्वारा बच्चों को लगातार आनलाइन शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 04:41 PM (IST)
घरों पर बैठे बच्चे आनलाइन तरीके से कर रहे निर्विघन पढ़ाई
घरों पर बैठे बच्चे आनलाइन तरीके से कर रहे निर्विघन पढ़ाई

संवाद सूत्र, अमरगढ़ (संगरूर) सरकारी हाई स्कूल भुमसी के स्टाफ द्वारा बच्चों को लगातार आनलाइन शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। स्कूल द्वारा रोजाना टाइम टेबल तैयार कर पीरियड अनुसार बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

स्कूल के मुख्य अध्यापिका निखित इकबाल ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होने से बचाने हेतु स्कूल द्वारा घर पर आनलाइन तरीके से होमवर्क भेजा जाता है, जिसे अगले दिन चेक किया जाता है। सरकारी स्कूल में हो रही पढ़ाई को देखकर कई निजी स्कूल के बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में दाखिला लिया है, जिसका श्रेय समूह स्टाफ व कंप्यूटर अध्यापक निर्भय सिंह को जाता है।

स्कूल मीडिया कोआर्डिनेटर व कंप्यूटर अध्यापक निर्भय सिंह ने कहा कि आनलाइन कक्षा के जरिए सभी कक्षाओं का सिलेबस पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी कक्षाओं के आनलाइन माहवार टेस्ट लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी