केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे वर्कर : दियोल

संगरूर भाजपा के प्रांतीय प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर बनाने का काम जारी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:13 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे वर्कर : दियोल
केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे वर्कर : दियोल

जागरण संवाददाता, संगरूर : भाजपा के प्रांतीय प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत मुहिम की जागरूकता लड़ी के तहत जिला प्रधान रणदीप दियोल के नेतृत्व में भाजपा वर्कर सरकार की जनहित नीतियों संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी लाभार्थी इन नीतियों से वंचित न रहे। दियोल ने कहा कि आने वाले दिनों में वर्कर प्रत्येक घर में जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। सरकार वन नेश्न वन राशन कार्ड योजना शुरु करने जा रही है, जिससे जरूरतमंद देश के किसी भी हिस्से में अपने पुराने राशन कार्डों पर सुविधा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने तीनों अध्यादेशों के तहत किसानों को फसलों के कम से कम समर्थन मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी