केंद्र सरकार प्रदूषण के बहाने किसानों को उजाड़ रही: चीमा

संवाद सूत्र दिड़बा (संगरूर) केंद्र सरकार ने पहले कृषि सुधार कानून लागू कर किसानों को परेशान कर रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:04 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:04 PM (IST)
केंद्र सरकार प्रदूषण के बहाने किसानों को उजाड़ रही: चीमा
केंद्र सरकार प्रदूषण के बहाने किसानों को उजाड़ रही: चीमा

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) :

केंद्र सरकार ने पहले कृषि सुधार कानून लागू कर किसानों को सड़क पर ला दिया है। अब प्रदूषण रोकने के बहाने कोर्ट के माध्यम से पराली जलाने पर किसान को उजाड़ने वाला कानून लाया जा रहा है। यह विचार विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने भगवान वाल्मीकि के प्रगट दिवस पर करवाए गए समागम में शामिल होने के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर रहे हैं। सरकार किसानों के गले में खुद फंदा डाल रही है। सरकार द्वारा पराली का ठोस हल निकालने की बजाय किसानों को कसूरवार ठहरा दिया है। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब का पेंडू विकास फंड रोककर बदले की नीति अपनाई जा रही है। कैप्टन अमरिदर सिंह के खेती बिलों संबंधी राष्ट्रपति को मिलने संबंधी कहा कि मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति से मिलने की बजाय प्रधानमंत्री को मिलना चाहिए व पंजाब के किसानों की स्थिति व समस्याओं को रखना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि खेती कानून व पराली जलाने हेतु नया लाया गया कानून रद किया जाए।

chat bot
आपका साथी