खाद की कीमत बढ़ाकर किसानों से केंद्र ने किया धोखा

केंद्र सरकार द्वारा डीएपी (खाद) की कीमत में बढ़ोतरी कर किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:55 PM (IST)
खाद की कीमत बढ़ाकर किसानों से केंद्र ने किया धोखा
खाद की कीमत बढ़ाकर किसानों से केंद्र ने किया धोखा

जागरण संवाददाता, संगरूर

केंद्र सरकार द्वारा डीएपी (खाद) की कीमत में बढ़ोतरी कर किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। यह बात आम आदमी पार्टी जिला संगरूर के प्रधान दविदर सिंह बदेशा व किसान विग के जिला प्रधान कुकी लदाल ने कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि कानून किसानों सहित कारीगरों व व्यापारी वर्ग का नुकसान कर रहे हैं जिन्हें लागू करने में पंजाब सरकार का बराबर का हाथ है। अब वह किसानों को धोखा देने के लिए दिखावा कर रही है। सरकार ने किसानों व आढ़तियों का पक्ष केंद्र के समक्ष नहीं रखा, जिससे उनका नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों पर दया दिखाने की बजाय थैले की कीमत 1200 रुपये से बढ़ाकर 1900 रुपये कर दी है। पंजाब में करीब 8 लाख टन खाद का इस्तेमाल होता है। केंद्र सरकार 1100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ किसानों पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि एकतरफ किसानों को फसल का मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न सही लेकिन आम आदमी पार्टी किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के साथ खड़ी है।

chat bot
आपका साथी