जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

जेएनएन अहमदगढ़ संगरूर शहर में जन्माष्टमी श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:06 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:06 PM (IST)
जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

जेएनएन, अहमदगढ़, संगरूर : शहर में जन्माष्टमी श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। इस बार कोरोना के चलते मंदिरों में भीड़ इक्ट्ठा नहीं होने दी गई। जबकि मंदिरों को रंगबिरंगी लाइटों के अलावा अन्य वस्तुओं से सजाया गया था। किसी भी मंदिर में पहले जैसी झाकियां नहीं निकाली गई। श्रद्धालुओं को माथा टेकने के बाद वापस घर लौटा दिया गया। मंदिरों में श्रद्घालुओं को मासक बांटे गए। दर्शनों से पहले हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। स्थानीय राम मंदिर में पूर्व काउंसलर दीपक शर्मा के नेतृत्व में श्री कृष्ण जी की पूजा की गई। स्व. काउंसलर बिल्लू शर्मा के परिवार व उनके बेटों दीपक शर्मा व भोजराज शर्मा की ओर से हर वर्ष की तरह भगत सिंह चौक में लंगर लगाया गया।

इस अवसर पर महेश शर्मा, इंद्रपाल वालिया, जतिदर जिदी, अनिल घई, कुलविदर सिंह, अरूण शैली, गगन दपर्ण, वरिदर शर्मा, कृष्ण चाटली, चंदन बाबा, भोजराज शर्मा, जगदीश वर्मा, डॉ. प्रदीप, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी