कैच द रेन जागरूकता अभियान की शुरुआत

नेहरू युवा केंद्र द्वारा केंद्रीय मंत्रालय जलशक्ति द्वारा चलाए जा रहे नेशनल वाटर मिशन कैच द रेन जागरूकता अभियान की शुरुआत नॉर्थ इंडियन रेलवे बोर्ड के सदस्य सरजीवन जिदल ने की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 04:46 PM (IST)
कैच द रेन जागरूकता अभियान की शुरुआत
कैच द रेन जागरूकता अभियान की शुरुआत

जागरण संवाददाता, संगरूर

नेहरू युवा केंद्र द्वारा केंद्रीय मंत्रालय जलशक्ति द्वारा चलाए जा रहे नेशनल वाटर मिशन कैच द रेन जागरूकता अभियान की शुरुआत नॉर्थ इंडियन रेलवे बोर्ड के सदस्य सरजीवन जिदल ने की। संगरूर ब्लाक के प्रतिनिधि रजत गोयल ने बताया कि जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी के निर्देशों के तहत जागरूकता अभियान गांवों व शहरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा कोविड -19 के नियमों की पालना करते हुए विभिन्न स्थानों पर सेमिनारों का आयोजन भी किया जाएगा। सरजीवन जिदल ने अभियान की प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी