दहेजलोभी ससुरालियों पर मामले दर्ज

जिला पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में दो विवाहिताओं की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:28 PM (IST)
दहेजलोभी ससुरालियों पर मामले दर्ज
दहेजलोभी ससुरालियों पर मामले दर्ज

संवाद सूत्र, संगरूर

जिला पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में दो विवाहिताओं की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

थाना सिटी धूरी में दर्ज मामले अनुसार साबर मोहम्मद पुत्र इकबाल सिंह निवासी धूरी ने एसएसपी संगरूर को दर्खास्त दी थी कि उसकी लड़की नाजिया रानी की शादी मुसबर हुसैन उर्फ तोइब पुत्र मोहम्मद अशर्फ निवासी अहमदगढ़ से हुई थी। बेटी के ससुराल वाले नाजिया को शादी के कुछ दिन बाद ही और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। धूरी पुलिस ने एसएसपी संगरूर के आदेशानुसार पड़ताल के बाद विवाहिता के पति मुसबर हुसैन उर्फ तोइब, सास रासीदा पत्नी मोहम्मद असरफ व ससुर मोहम्मद असरफ पुत्र बसीर अहमद निवासी अहमदगढ़ के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सदर संगरूर में दर्ज मामले अनुसार सुमनप्रीत कौर पत्नी सुखवीर सिंह निवासी मटीली जिला गंगानगर (राजस्थान) हाल आबाद पुत्री गुरबचन सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना जिला संगरूर ने एसएसपी संगरूर को दर्खास्त दी थी कि उसकी शादी फरवरी 2020 में सुखवीर सिंह निवासी मटीली के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति सुखवीर सिंह उसे और दहेज लाने के लिए मानसिक तौर पर तंग परेशान करने लगा। शिकायतकर्ता इस समय चंडीगढ़ में अपनी माता के पास रह कर वक्त काट रही है, जबकि उसका स्त्री धन भी ससुराल परिवार के पास ही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी