घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज

थाना सिटी संगरूर पुलिस ने एक घर में घुस कर मारपीट करने व डरा धमका कर पैसे ऐंठने के एक मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:59 PM (IST)
घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज
घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज

संवाद सूत्र, संगरूर

थाना सिटी संगरूर पुलिस ने एक घर में घुस कर मारपीट करने व डरा धमका कर पैसे ऐंठने के एक मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है।

थाना सिटी संगरूर में दर्ज करवाई शिकायत में गुरजीत सिंह पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी महल मुबारक कालोनी संगरूर ने बताया कि शाम को करीब साढे़ सात बजे वह अपने घर पर अपने दोस्त पवन व अन्य रिश्तेदारों समेत मौजूद था। एक नामालूम लड़की, जिसका नाम नेहा था, सात-आठ लड़कों के साथ आई और उनके दोस्त पवन के साथ मारपीट करने लगी। जब उन्होंने पवन को छुड़ाने की कोशिश की तो नेहा के साथ आए लड़के सभी को पीटने लगे। नेहा के साथ आया लड़का जो अपना नाम यादविदर बता रहा था और नेहा को अपनी बहन बता रहा था अपने मोबाइल से पवन व नेहा की वीडियो बनाने लगा। इस उपरांत उसने धमकी दी कि 15 लाख रुपये दो, अन्यथा उनके परिवार पर दुष्कर्म का पर्चा दर्ज कराएंगे। इस पर उन्होंने उस समय डर के मारे उन्हें 20 हजार रुपये दे दिए और बाकी पैसों के लिए कुछ समय मांगा। एक तोले सोने का कड़ा उन्हें दे दिया, जिसके बाद वह वहां से धमकियां देते हुए चले गए। पुलिस ने बयान के आधार पर किरनपाल कौर पुत्री रणजीत सिंह निवासी तूरबंजारा, नेहा निवासी नामालूम, यादविदर सिंह निवासी राजपुरा, हरपिदर सिंह उर्फ गोगा निवासी रामपुरा, गुरबाज सिंह उर्फ बाजा निवासी घराट, हरजीत सिंह, संदीप सिंह निवासी राम नगर सिबिया, शुभम निवासी संगरूर, रमनदीप सिंह उर्फ रमना पुत्र गुरजंट सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना व दो नामालूम व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी