नाबालिग लड़की को भगाया, तीन के खिलाफ केस दर्ज

सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर अहमदगढ़ में मामला दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:52 PM (IST)
नाबालिग लड़की को भगाया, तीन के खिलाफ केस दर्ज
नाबालिग लड़की को भगाया, तीन के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, संगरूर

सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर अहमदगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित मां बेशक पंचायत के सदस्यों व अन्य ग्रामीणों को लेकर युवक के घर पर पहुंची, लेकिन दो दिन में लड़की वापस भेजने का भरोसा दिलाने के बाद भी परिवार को लड़की नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

गांव कुपकलां की एक महिला ने थाना सदर अहमदगढ़ में केस दर्ज करवाया कि पांच मई 2021 को उसकी लड़की को कस्बा भुराल का मनदीप सिंह उर्फ मन्ना शादी का झांसा देकर भगा ले गया। गांव की कुछ व्यक्तियों को साथ लेकर वह जब पंचायती तौर पर मनदीप सिंह माना के घर गई तो वहां पर मनदीप सिंह का पिता कुलदीप सिंह व भाई हरदीप सिंह मिले, उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि मनदीप सिंह का अभी कोई अता पता नहीं लग है। वह लोग भी उसकी तलाश कर रहे हैं, जैसे ही वह मिल जाएंगे तो उसकी लड़की को दो दिन के भीतर वापस घर भेज देंगे। पीड़िता ने कहा कि लंबा समय गुजर जाने के बाद अभी तक भी उसकी लड़की घर नहीं पहुंची है व अभी तक उसका कुछ अता-पता नहीं है। उसकी लड़की को मनदीप सिंह ने अपने पिता व भाई की शह पर भगा ले गया है। पुलिस ने मनदीप सिंह, उसके पिता व भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी