महंत नर सिंह आनंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस

उत्तर प्रदेश में शिव शक्ति धाम ढासना मंदिर के महंत नर सिंह आनंद द्वारा गत दिनों मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद साहिब की शान के खिलाफ किए जा रहे कुप्रचार से मुस्लिम भाईचारे में रोष है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:33 PM (IST)
महंत नर सिंह आनंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस
महंत नर सिंह आनंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस

संवाद सहयोगी, मालेरकोटला (संगरूर) : उत्तर प्रदेश में शिव शक्ति धाम ढासना मंदिर के महंत नर सिंह आनंद द्वारा गत दिनों मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद साहिब की शान के खिलाफ किए जा रहे कुप्रचार से मुस्लिम भाईचारे में रोष है। ऐसे में मालेरकोटला के सामाजिक संगठन ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब द्वारा संगठन प्रधान नदीम अनवार खान के नेतृत्व में एसपी मालेरकोटला को मिलकर मैमोरंडम देकर मांग की थी कि महंत नर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के रोष में मामला दर्ज किया जाए।

मंगलवार को संगठन द्वारा सरहंदी दरवाजे चौंक में प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसका पता चलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा अमन शांति व स्थिति तनावपूर्ण होते देख तुरंत कार्रवाई करते हुए मालेरकोटला थाना सिटी-वन में महंत नर सिंह के खिलाफ धारा 295 ए और 153 ए आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस पर संगठन के प्रधान नदीम अनवार खान द्वारा मुकदमे की कापी दिखाते हुए प्रशासन का धन्यवाद किया। मोहम्मद शमशाद, शहजाद हुसैन, मोहम्मद जाहिद, फिरोज फौजी, अशरफ मालिक, मोहन सिंह व समाज सेवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी