दूसरे राज्य से लाए गए धान के मामले में केस दर्ज

संवाद सूत्र भवानीगढ़ (संगरूर) उत्तर प्रदेश से कम रेट पर धान खरीदकर लाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:35 PM (IST)
दूसरे राज्य से लाए गए धान के मामले में केस दर्ज
दूसरे राज्य से लाए गए धान के मामले में केस दर्ज

संवाद सूत्र, भवानीगढ़ (संगरूर)

उत्तर प्रदेश से कम रेट पर धान खरीदकर लाने के मामले में पुलिस द्वारा माझी अनाज मंडी के आढ़ती समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मार्केट कमेटी भवानीगढ़ के सचिव हरमिदरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कार्यालय सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र सिंह व निर्भय सिंह मंडी सुपरवाइजर की ओर से खरीद केंद्र माझी की जांच की गई तो कुछ किसानों ने उन्हें बताया कि रात के समय धान से भरी एक ट्राली मंडी में लाई गई थी। इसकी पांच ढेरियां बनाकर गुरु तेग बहादर साहिब ट्रेडिग के फड़ पर रख दी गई है। इस बारे में फर्म के मालिक ने बताया कि उक्त धान हरे राम व रांझा सिंह ने मंडी में ढेरी करवाई है। इसके अलावा एक ट्राली में भरकर लाया गया करीब 65 क्विंटल धान को टोल प्लाजा के सामने रोका गया है। इन बोरियों पर उत्तर प्रदेश सरकार का मार्का लगा हुआ था। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि हरे राम व रांझा सिंह ने यह धान मंडी से उठवाया है। इस संबंधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांझा सिंह, हरे राम सहित सुरेश कुमार आढ़ती के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में पर्चा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी