कैप्टन ने दिया किसान हितैषी होने का सबूत : सत्ता

दिड़बा (संगरूर) कांग्रेस के राज्य सचिव सतनाम सिंह सत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सही फैसला लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:28 PM (IST)
कैप्टन ने दिया किसान हितैषी होने का सबूत : सत्ता
कैप्टन ने दिया किसान हितैषी होने का सबूत : सत्ता

संवाद सूत्र, दिड़बा (संगरूर) :

कांग्रेस के राज्य सचिव सतनाम सिंह सत्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा विधानसभा में केंद्र सरकार की ओर से खेती कानूनों संबंधी बिलों के खिलाफ बिल पेश करके किसान हितैषी होने का सबूत दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने खुद कह दिया कि उन्हें कुर्सी से किसान व खेती प्यारी है। जब तक किसानों के हक नहीं मिल जाते पंजाब सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव रखकर नया इतिहास रचा दिया है। जो पहले कभी देखने को नहीं मिलता है। प्रस्ताव के तहत अगर कोई कारपोरेशन, फर्म या व्यक्ति किसान की फसल तय मूल्य से कम में खरीदेगा तो उसे तीन वर्ष की कैद होगी, जो अपने आप में एक बड़ा फैसला है। इस मौके यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदेव गागा, गुरप्रीत कोहरीया, जसकरन कड़ियाल, बलवीर खानपुर, जगतार खेतला, वकील सिंह, बघेल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी