भाविप ने परिषद के कारगुजारी पर किया विचार विमर्श

भारत विकास परिषद (शहीद भगत सिंह) शाखा धूरी की विशेष बैठक प्रधान विजय कुमार सोफत की प्रधानगी में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:33 PM (IST)
भाविप ने परिषद के कारगुजारी पर किया विचार विमर्श
भाविप ने परिषद के कारगुजारी पर किया विचार विमर्श

संवाद सहयोगी, धूरी (संगरूर)

भारत विकास परिषद (शहीद भगत सिंह) शाखा धूरी की विशेष बैठक प्रधान विजय कुमार सोफत की प्रधानगी में हुई। बैठक के दौरान परिषद के चेयरमैन सुभाष गर्ग, सीनियर उपचेयरमैन सुखपाल गुप्ता, वासदेव आर्य, उपप्रधान यश बांसल, विनोद गुप्ता सहित सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित करके की गई। सबसे पहले परिषद के प्रधान विजय कुमार सोफ्त द्वारा नए सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों का परिचय करवाया। राजेश कुमार आर्य ने परिषद द्वारा इस वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में किए जाने वाले समाज सेवी कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया गया। परिषद ने जरूरतमंद छात्रों को कापियां बांटने, ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए जागरूक कैंप लगाने, वातावरण बचाओ अभियान के तहत पौधे लगाने, स्कूली विद्यार्थियों में भारत को जानो प्रतियोगिता करवाने का कार्य किया है। सभी सदस्यों के ऐसे कार्यों में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। बैठक का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

chat bot
आपका साथी