संघर्ष का शंखनाद, दो घंटे बंद रहा बसों का परिचालन

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा रेगुलर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को फिर सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:31 PM (IST)
संघर्ष का शंखनाद, दो घंटे बंद रहा बसों का परिचालन
संघर्ष का शंखनाद, दो घंटे बंद रहा बसों का परिचालन

जागरण संवाददाता, संगरूर :

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा रेगुलर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को फिर सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद कर दिया है। बेशक 14 सितंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू के साथ हुई बैठक में मुलाजिमों की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के बाद मांगों प्रति सरकार के रवैया फिर ढीला पड़ गया है।

ऐसे में शुक्रवार को पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कंट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने दस बजे से बारह बजे तक दो घंटे शहर के बस स्टैंड को बंद रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

दो घंटे बसें बस स्टैंड के भीतर दाखिल नहीं हो पाए व बाहर से ही बसों की आवाजाही जारी रही। सड़क पर दो घंटे ट्रैफिक जाम लगा रहा, वहीं यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

धरने दौरान यूनियन के प्रांतीय कार्यकर्ता जतिदर सिंह गिल, डिपो प्रधान जसविंदर सिंह व सचिव सुखजिदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पंजाब सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट विभाग के कच्चे मुलाजिमों से पुराने मुख्यमंत्री के समय 14 सितंबर को बैठक में किए फैसले नए मुख्यमंत्री बनने का बहाना बनाकर आनाकानी की जा रही है। जबकि अधिकारी पहले वाले हैं। पक्का करने की मांग को छोड़कर बाकी 14 सितंबर की बैठक में किए फैसले जैसे 30 प्रतिशत वेतन में बढ़ोतरी व प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत बढ़ोतरी, 525 की कटौती बंद करने, हटाए गए कर्मचारी को तुरंत बहाल करने जैसे फैसले पर सहमति हुई थी, लेकिन उसे लागू करने के बजाय आनाकानी की जा रही है। सरकार को अल्टीमेटम देने के बावजूद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई।

पूर्व सीएम ने मांगा था आठ दिन का समय

यूनियन के सदस्य परमिदर सिंह टिब्बा, चेयरमैन लखविदर सिंह, हरप्रीत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी से बैठक में आठ दिन का समय मांगा था। इस पर यूनियन ने हड़ताल को 28 तक मुल्तवी कर दिया था। अब नए मुख्यमंत्री द्वारा समय की मांग की जा रही है। उपप्रधान रणदीप बावा, अमनदीप सिंह व गगनदीप सिंह ने एलान किया कि जब तक उनकी मांगे हल नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा। इसके तहत 27 को किसान संघर्ष की हिमायत की जाएगी, 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया जाएगा।

11 से 13 अक्टूबर तक फिर हड़ताल पर जाएंगे पनबस कर्मी

उन्होंने कहा कि इसके बाद अक्टूबर को गेट रैलियां की जाएगी। उसके बाद 11, 12 व 13 अक्टूबर को तीन दिवसीय हड़ताल कर 12 अक्टूबर को नए मुख्यमंत्री की रिहायश समक्ष धरना व राज्य स्तरीय रैली की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके उपप्रधान रणदीप सिंह बावा, खजांची रणजीत सिंह, महासचिव रूपिदर सिंह, प्रेस सचिव अवतार सिंह, सुरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह सहित पंजाब रोडवेज व पनबस के सभी डिपो प्रधान व सचिव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी