भाजपा की नीतियां घर-घर पहुंचाएं : बाघा

भारतीय जनता पार्टी पंजाब महासचिव राजेश बाघा ने जिला मालेरकोटला का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:23 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:23 PM (IST)
भाजपा की नीतियां घर-घर पहुंचाएं : बाघा
भाजपा की नीतियां घर-घर पहुंचाएं : बाघा

संवाद सूत्र, मालेरकोटला (संगरूर)

भारतीय जनता पार्टी पंजाब महासचिव राजेश बाघा ने जिला मालेरकोटला का दौरा किया। जिला भाजपा के समूह पदाधिकारियों सहित समूह डिवीजनों, सेलों व मोर्चों के प्रधानों की टीम से मुलाकात की। जिला इंचार्ज रजनीश धीमान व जिला प्रधान जगत कथूरिया की अगुआई में करवाए जिला स्तरीय प्रोग्राम में बड़ी संख्या में पार्टी के वर्कर शामिल हुए।

महासचिव राजेश बाघा ने कहा कि पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीद है कि पंजाब की जनता भाजपा को वोट व आशीर्वाद जरूर देगी। उन्होंने पार्टी में नए शामिल हुए वर्करों को सम्मानित करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की हिदायत की। इस मौके जिला उपप्रधान अंकु जख्मी, चमन शर्मा, सुरेश जैन, सरोज शर्मा, जिला महासचिव विनोद जैन, अवतार बड़िग, जिला सचिव सबीहा अख्तर, मालेरकोटला मंडल-वन के प्रधान सुभाष शर्मा, मंडल- टू के प्रधान नरेश गर्ग, मंडल अमरगढ़ के प्रधान हरमन कौड़ा, मंडल अहमदगढ़ के प्रधान एडवोकेट राहुल, महिला मोर्चा जिला प्रधान एडवोकेट रीना गोयल, व्यापार सैल के प्रधान अंकुर कांसल, अल्पसंख्यक फ्रंट के प्रधान सोहेल चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी