रक्तदान कैंप लगाया, पिगलवाड़ा में मरीजों के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर द्वारा हलका प्रधान साजन कांगडा की अगुआई में कोविड को ध्यान में रखकर राहुल गांधी का जन्मदिन सरकारी अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाकर मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:56 PM (IST)
रक्तदान कैंप लगाया, पिगलवाड़ा में मरीजों के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
रक्तदान कैंप लगाया, पिगलवाड़ा में मरीजों के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, संगरूर

विधानसभा यूथ कांग्रेस संगरूर द्वारा हलका प्रधान साजन कांगडा की अगुआई में कोविड को ध्यान में रखकर राहुल गांधी का जन्मदिन सरकारी अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाकर मनाया गया। कैंप का उद्घाटन प्रीति महंत ने किया। विशेष मेहमान के तौर पर दलित वेलफेयर संगठन पंजाब महिला विग की राज्य प्रधान मंजू हरकिरण कौर ने शिरकत की। कैंप दौरान 52 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया।

मुख्य मेहमान प्रीति महंत ने कहा कि यूथ कांग्रेस प्रधान साजन कांगड़ा व उनकी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने राहुल गांधी का जन्मदिन अदभुत तरीके से मनाया है। विशेष मेहमान मंजू हरकिरण ने कहा कि गांधी परिवार की देश को बड़ी देन है।

साजन कांगड़ा ने कहा कि रक्तदान उत्तम दान है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। वहीं जिला निवासियों को राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर दलित नेता दर्शन सिंह कांगड़ा, कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान राणा, जिला यूथ कांग्रेस के वाइस प्रधान अराधना, सुखविदर कौर, बेबी कौर दोनों जिला महासचिव, नीशा महरूल, करमजीत कौर, कमलजीत कौर, समीर, रफी सिंह, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस संगरूर के प्रधान बब्बू सिंह वलजोत के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिगला के निर्देश पर जहां पिगलवाड़ा ब्रांच संगरूर में मंदबुद्धी मरीजों से केक काटकर खुशी सांझी की गई, वहीं पिगलवाड़ा में स्थित गुरुद्वारा साहिब में जाकर अरदास करवाई गई।

प्रधान बब्बू वलजोत ने कहा कि पार्टी वर्करों द्वारा लगातार पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। यूथ नेता बब्बू भिडर, नरेश रंगां, पन्नू वलजोत, शम्मी मांगट, हरजीत माही, हरजोत सिंह आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी